24 C
Lucknow
Wednesday, January 21, 2026

देवरिया से बीजेपी के गिरीश चंद तिवारी बने जिला पंचायत अध्यक्ष

Must read

उत्तर प्रदेश के देवरिया में गहमागहमी के बीच शनिवार को हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गिरीश चंद तिवारी जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए। उन्हें कुल 42 मत मिले, जबकि सपा की प्रत्याशी शैलजा यादव को केवल 11 मत मिले। तीन मत अवैध घोषित किए गए। श्री तिवारी भारतीय जनता पार्टी के पहले जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा के गिरीश चंद तिवारी व सपा की शैलजा यादव के बीच सीधा मुकाबला था। शनिवार को दिन में 11 बजे से जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष में मतदान शुरू हुआ। दिन में तीन बजे तक मतदान होना था, लेकिन दिन में 1.15 बजे तक सभी 56 मतदाताओं ने अपने वोट डाल दिए।
इस बीच दो तीन बार सदस्य ग्रुपों में वोट डालने आए। मतदान को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए  थे। अपरान्ह तीन बजे के बाद मतों की गिनती शुरू की गयी। कुल पड़े 56 मतों में भाजपा प्रत्याशी गिरीश चंद तिवारी को कुल 42 मत मिले, जबकि सपा की प्रत्याशी शैलजा यादव को 11 मत मिले। तीन मत अवैध घोषित किए गए।
मतगणना समाप्त होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी आशुतोश निरंजन ने श्री तिवारी को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया। श्री तिवारी ने प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा, सदर विधायक डॉ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री नीरज शाही की मौजूदगी में प्रमाण पत्र लिया।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article