15 C
Lucknow
Wednesday, January 21, 2026

महराजगंज में भाजपा के रविकांत बने अध्यक्ष

Must read

महराजगंज में जिला पंचायत पर भाजपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा। शनिवार को हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रविकांत पटेल को 47 में से 38 वोट मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सपा के दुर्गा प्रसाद यादव को 9 मतों से ही संतोष करना पड़ा। जिला निर्वाचन अधिकारी-डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने नए अध्यक्ष को जीत का प्रमाण पत्र दिया। शनिवार को सुबह 11 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। कड़ी सुरक्षा के बीच पहला मत सपा प्रत्याशी दुर्गा यादव ने 11.35 बजे डाला। इसके बाद मतदान में तेजी आई।
12.20 बजे तक 38 सदस्य मतदान कर चुके थे। 1.20 बजे 46 वोट पड़ चुके थे। सबसे अंत में वार्ड नंबर 21 की सदस्य रमावती देवी ने अपना मतदान किया। मतदान के बाद 3 बजे से डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार, एसपी प्रदीप गुप्ता व निर्वाचन आयोग से नियुक्त प्रेक्षक आईएएस पवन अग्रवाल ने भाजपा व सपा प्रत्याशियों की उपस्थिति में मतगणना शुरू कराई। इस चुनाव में कोई मत अवैध नहीं हुआ। 47 मतों में 38 मत पाकर भाजपा के रविकांत पटेल निर्वाचित घोषित किए गए। सपा प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद यादव के खाते में 9 वोट आ सके थे।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article