25 C
Lucknow
Wednesday, January 21, 2026

यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव: बागपत में नामांकन से पहले बड़ा उलटफेर; रालोद उम्मीदवार ममता किशोर BJP में शामिल, लखनऊ में सपा उम्मीदवार ने भरा पर्चा

Must read

उत्तर प्रदेश में आज जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन होगा। लेकिन इससे पहले बागपत में बड़ा उलटफेर हुआ है। यहां राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी ममता किशोर ने नामांकन के चंद घंटे पहले भाजपा का दामन थाम लिया है। सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने उन्हें पार्टी जॉइन कराई है। ममता किशोर ने वार्ड 13 से चुनाव जीता था। अब रालोद के पास कोई उम्मीदवार नहीं है। यहां ममता को सपा और रालोद ने साझा उम्मीदवार बनाया था। अब यहां भाजपा के प्रत्याशी का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।
लखनऊ में सपा की उम्मीदवार आज कर सकती हैं नामांकन
यूपी के 75 जिलों में आज भाजपा के प्रत्याशी जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए नामांकन करेंगे। प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों को प्रभार वाले में नामांकन के दौरान मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, राजधानी लखनऊ के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिला 26 जून से शुरू हो रहा है। यह प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच कलेक्ट्रेट के कमरा नम्बर 19 में संपन्न होगी। इसके उपरांत नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। सभी नामांकन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भाजपा से आरती रावत तो सपा से विजय लक्ष्मी प्रत्याशी प्रत्याशी हैं।
लखनऊ सीट अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित
राजधानी में जिला पंचायत अध्यक्ष का पद इसबार अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। जिला पंचायत के वार्ड नम्बर 25 (गोसाईंगंज) से जिला पंचायत सदस्य आरती रावत को भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया। यह जानकारी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी ने दी है। कुछ दिन पहले ही आरती रावत भाजपा में शामिल हुई थीं।
उधर‚ समाजवादी पार्टी ने विजय लक्ष्मी को लखनऊ जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित कर रखा है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि 26 जून को नामांकन विजय लक्ष्मी नामांकन कर सकती हैं। इस अवसर पर पार्टी के सभी पदाधिकारियों‚ प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जिला कार्यालय से कलेक्ट्रेट जाएंगे। राजधानी के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार सामने आए हैं। इन दोनों उम्मीदवारों ने 10 सेट पर्चे खरीदे हैं।
अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी की अधिकृत उम्मीदवार विजय लIमी ने नामांकन पत्र के चार सेट लिए। जबकि आरती रावत के नाम पर छह सेट नामांकन पत्र बिके। नामांकन के दौरान प्रत्याशी समेत पांच लोग ही नामांकन कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे। प्रत्याशी के साथ प्रस्तावक‚ अनुमोदक व दो अन्य लोग जा सकेंगे। किसी भी तरह से जुलूस‚ सभा आदि पर प्रतिबंध है।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article