11 C
Lucknow
Wednesday, January 21, 2026

भदोही में युवक ने चार वर्षीय मासूम से किया दुष्कर्म, थाने पहुंची महिलाओं को पुलिस ने भगाया

Must read

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में  चार साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। गांव के एक बस्ती में बुधवार रात घटी इस घटना के बाद से सनसनी है। बालिका के पिता की तहरीर पर सुरियावां पुलिस छानबीन में जुट गई है। तहरीर के मुताबिक उनके चार साल की बच्ची को गांव का एक 30 वर्षीय युवक बिस्तर से उठा ले गया और दुष्कर्म किया।
घटना से नाराज बस्ती की दर्जनों महिलाएं पीड़ित बच्ची को लेकर बृहस्पतिवार सुबह थाने पर पहुंच गईं। पहले तो पुलिस ने महिलाओ को थाने से भगा दिया लेकिन मामला गरम होने पर खुद को बचाने के लिए कार्रवाई में जुट गई। सुरियावां थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बालिका को मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां भेज दिया।
जहां से चिकित्सको ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बालिका के पिता की तहरीर पर सुरियावां पुलिस कार्यवाही में जुट गई। आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट सहित कई धाराओ में केस दर्ज किया गया है।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article