15 C
Lucknow
Wednesday, January 21, 2026

LJP की कमान पर संग्राम: चाचा के खिलाफ चिराग ने दिल्‍ली में दिखाया दमखम

Must read

लोक जनशक्ति पार्टी की कमान को लेकर चाचा पशुपति कुमार पारस और भतीजे चिराग पासवान के बीच टकराव जारी है। इस बीच आज दिल्ली में चाचा के खिलाफ अपना दमखम दिखाने के लिए चिराग पासवान ने लोक जनशक्ति पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की। यह बैठक लोजपा के दिल्ली स्थित कार्यालय में हो रही है, जहां बड़ी संख्या में लोजपा के नेता मौजूद दिखे। बताया जा रहा है कि इस दौरान चिराग पासवान ने नेताओं को शपथ भी दिलवाई। लोजपा का कंट्रोल किसके हाथ में होगा और किसके हाथ में नहीं, यह भविष्य के गर्भ में पल रहा है, मगर माना जा रहा है कि इस बैठक से चिराग आगे की रणनीति बनाएंगे।
दरअसल, चिराग और पशुपति पारस में पार्टी पर दावा करने को लेकर लड़ाई है। दोनों के बीच वर्चस्व की लड़ाई है, जिसमें दोनों साबित करना चाहते हैं कि लोजपा के असली राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन हैं। इससे पहले चिराग पासवान ने अपने चाचा पशुपति कुमार पारस के पार्टी अध्यक्ष के चुनाव को खारिज करते हुए कहा था कि पटना में आयोजित बैठक असंवैधानिक थी और इसमें राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्यों की न्यूनतम उपस्थिति भी नहीं थी। चिराग पासवान ने बताया कि उनकी पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर पारस के नेतृत्व वाले धड़े को उसकी बैठकों में पार्टी का चिह्न और झंडे का इस्तेमाल करने से रोकने का आग्रह भी किया है।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article