11 C
Lucknow
Wednesday, January 21, 2026

योगी के जन्मदिन पर इन नेताओं ने दी बधाई, सीएम ने लोगों से की वृक्षारोपण की अपील

Must read

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह समेत अन्य नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं और उनके दीर्घायु होने की कामना की है. इसके अलावा योगी आदित्यनाथ के समर्थकों ने भी शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही सीएम योगी ने लोगों से वृक्षारोपण की अपील की है.

राजनाथ ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं
गोरक्ष पीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 49 वें जन्मदिन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, उत्तर प्रदेश के अत्यंत कर्मठ और लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. प्रदेश के विकास और जन कल्याण के लिए वे समर्पित भाव से काम कर रहे हैं. उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तरोत्तर प्रगति करे यही कामना है. ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और दीर्घायु करें.

भाजपा अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं
यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट करके कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित, हिन्दू हृदय सम्राट, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनायें. बाबा गोरक्षनाथ आपको स्वस्थ और दीर्घायु रखें.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दी शुभकामनाएं
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की है. उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि ओजस्वी वक्ता व कर्मठ व्‍यक्तित्‍व के धनी एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं. प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें.

पर्यटन मंत्री ने दी शुभकामनाएं
पर्यटन मंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री, गोरक्ष पीठाधीश्वर, प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति के सुख की परिकल्पना के साथ दिन रात कार्य करने वाले, हम सबके नेता योगी जी को जन्म दिवस की शुभकामनायें. बाबा विश्वनाथ की कृपा आप पर सदा बनी रहे और आप हम सब का मार्गदर्शन करते रहें.

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article